पीवी सिंधु को सीएम योगी और भूपेश बघेल नेे दी बधाई….. पीवी ने जीता कांस्य पदक….

0

नई दिल्ली। शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक दिला दिया है,चीन की खिलाड़ी ही बिंग जियाओ को सीधे सेटों में पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया‌। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पी वी सिंधु को बधाई दी है, सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि “‘

मातृशक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश की ख्यातिलब्ध शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक क्षितिज पर मां भारती को गौरवभूषित किया है, वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल ने भी ट्वीट के माध्यम से बधाई दी है उन्होंने ने लिखा है कि पी. व्ही. सिंधु को आज टोक्यो ओलंपिक 2020 की बैडमिंटन स्पर्धा मे कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है। 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गईं हैं. इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. अब टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Spread the love