जनसंख्या नियंत्रण कानून : इस विधायक के हैं 9 बच्चे…. कहा बच्चे भगवान कि देन…. पढ़ें पुरी खबर….

0

भोपाल। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देश भर में चल रही बहस के बीच मध्य प्रदेश से बीजेपी के एक विधायक का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक का कहना है कि बच्चे देना भगवान का काम है, नियंत्रण इंसान के बस में नहीं है। ज्यादा बच्चे हो जाए तो सरकार को इसे समझना होगा।बीजेपी विधायक का नाम राम लल्लू वैश्य हैं। सिंगरौली से विधायक राम लल्लू वैश्य के 9 बच्चे हैं।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर मुसलमानों को रोका जाता तो हम भी रुक जाते। सिर्फ हिंदुओं पर कानून होगा और मुसलमानों पर नहीं तो क्यों रुके जनसंख्या, विधायक ने कहा कि सबके लिए समान कानून बनेगा तो जनसंख्या रुकेगी। बच्चे देना भगवान का काम है जो इंसान के बस में नहीं है।ज्यादा बच्चे हो जाए तो सरकार को इसे समझना होगा।

Spread the love